समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 29मई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कोविड- 19 के दृष्टिगत बचाव हेतु आरटीपीसीआर, एंटीजन सेवाओं के भुगतान, सामग्री, उपकरण, औषधि रसायन के क्रय हेतु रू. 50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद नैनीताल एवं देहरादून में एक-एक 500 बैड के अस्पतालों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने 32.08 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र-डीडीहाट के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रू. 1 करोड़ 41 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र चकराता के अन्तर्गत विभिन्न 07 कार्यों हेतु रू. 1 करोड़ 82 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रू. 01 करोड़ 39 लाख एवं जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर के अंतर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु रू. 98 लाख 84 हजार की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कोविड- 19 से बचाव के लिए विभिन्न दवाओं के क्रय हेतु प्रदान की रू. 50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
