Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में शुरू फिर से शुरू होगी ओपीडी

The second wave of corona continues in the country. However, due to the reduction in corona cases, the lockdown is also being relaxed.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 2जून। उत्तर प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में जनरल ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ एग्रेसिव टेस्टिंग रणनीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। कोरोना टेस्टिंग के मामले में देश में अव्वल यूपी में नए मामलों की संख्या तेजी से कम हो रही है वहीं स्वस्थ होने वालों की रफ्तार में बढोत्तरी के चलते रिकवरी रेट 97 फीसदी को पार कर गया है।

सीएम योगी ने बुधवार को कोरोना प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना को लेकर प्रदेश में स्थिति तेजी से बेहतर हो रही है। हमारे 64 जिलों में 6०० से कम एक्टिव केस रह गए हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में सीमित संख्या के साथ जनरल ओपीडी का प्रारंभ किया जाए। ओपीडी में आने के लिए मरीज का समय पूर्व निर्धारित हो। अपॉइंटमेंट सिस्टम अनावश्यक भीड़ को रोकने में कारगर होगा। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाएं।

सीएम ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू से छूट का आशय लापरवाही की छूट होना नहीं है। कई जिलों में लोगों के मास्क न लगाने, बाजारों में अनावश्यक भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने जैसी जानकारी मिली है। यह स्थिति न तो किसी के लिए भी अच्छी नहीं है। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए हर एक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। पुलिस प्रशासन को सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक भी करें, साथ-फुट पेट्रोलिंग, चेंकिंग और आवश्यकतानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जानी चाहिए। सभी जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक शासन द्वारा जारी आदेशों का प्रतिबद्धतापूर्वक अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराएं।

Exit mobile version