समग्र समाचार सेवा
पटना, 14जून। बिहार की सियासत में लोजपा में तकरार की खबरों पर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं। इस जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने भी अपना बड़ा बयान दे दिया है।
मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से टकराने वालों का यही अंजाम होगा। साथ ही हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने फ़ोन पर पशुपति कुमार पारस को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय दल का नेता बनाए जाने को लेकर बधाई दी।
साथ ही उनका कहना था कि, एलजेपी का जो हाल हुआ है और चिराग पासवान जिस तरह अपनी पार्टी से ही बेदखल किए गए, इससे साफ़ हो रहा है कि नीतीश कुमार से टकराने वाले लोगों का बिहार में क्या हाल होगा। इसके साथ ही दानिश रिजवान ने पशुपति पारस को बधाई दिया और कहा कि, लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में एनडीए को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी, उन्हें उम्मीद है।
लोजपा में तकरार पर बोले जीतन राम मांझी, नीतीश से भिड़ने का यही होगा अंजाम
Previous Articleपढिए स्पर्म डोनेट कर 1000 बच्चों के पिता बनने वाले शख्स की कहानी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
