समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 14 जून। सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने आज पैदल मार्ग द्वारा केदारनाथ धाम का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल मार्ग में स्थित पुलिस चौकियों का भी निरीक्षण किया और वहाँ रजिस्टर आदि की जांच की। श्री जावलकर ने निर्देश दिये कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरी गम्भीरता से पालन किया जाए।
सचिव श्री जावलकर ने केदारनाथ मंदिर परिसर में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर सुनिश्चित करने के लिए देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कोविड को लेकर जारी एसओपी का कङाई से पालन किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव श्री जावलकर ने एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा से केदारनाथ धाम से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने पैदल ही केदारनाथ धाम जाकर वहाँ तीर्थ पुरोहितों से भी वार्ता की। श्री जावलकर ने कहा कि अभी भी कोविड को देखते हुए हर जरूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता तीर्थ पुरोहितों, क्षेत्रवासियों सहित सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सचिव श्री जावलकर ने सभी से राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर के केदारनाथ भ्रमण पर उनके साथ एसडीएम ऊखीमठ और सीईओ ऊखीमठ भी थे।
गौरतलब है कि मंडलायुक्त गढ़वाल और देवस्थानम बोर्ड के सीईओ श्री रविनाथ रमन ने भी यमुनोत्री व गंगोत्री धाम का भ्रमण कर वहां कोविड को लेकर एसओपी के पालन का जायजा लिया था।
सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने पैदल मार्ग द्वारा केदारनाथ धाम का किया भ्रमण
Previous Articleरीना गोयल भाजपा से निष्काषित, दोनों बेटों के साथ गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
