समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 16 जून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान फर्ज़ी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मामले में कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतज़ार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रही है। फर्जीवाड़े में संदिग्ध एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया गया है। सरकार ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टैस्ट बाहर से आवाजाही के लिए जरुरी किया है और लोगों के जीवन की रक्षा के लिए कर्फ्यू लगाया है। जहां तक हरिद्वार में फर्ज़ी टेस्ट का सवाल है तो सरकार ने कुछ घटनाओं का लेकर जान्च के आदेश दिये हैं ओर जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। कुछ युवको के द्वारा बहुत कम समय में टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सूचना के बाद सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच कराने का फैसला किया।
सरकार पारदर्शिता के साथ मामले की जान्च करवा रही है और इसमें किसी तरह शक की कोई गुंजाइश नहीं है। जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मामले में जांच का इंतजार करें कांग्रेस: मनवीर सिंह चौहान
Previous Articleजानें कब मनाई जाएगी महेश नवमी, कैसे होती है भगवान शिव की पूजा
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
