समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 19जून। जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने शनिवार को यहां बताया कि नमामि गंगे की गंगा के आसपास के क्षेत्रों को हराभरा करने की योजना एवं हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की ’’शहरी पोषण वाटिका’’ योजना के संयुक्त प्रयासों से पूरे जनपद में अभियान के रूप में पेड़-पौंधे लगाने की विस्तृत कार्य योजना के अन्तर्गत गंगा दशहरा 20 जून के पावन अवसर पर हरकीपैड़ी से प्रथम चरण में 100 भवनों की छतों को हराभरा करने के लिये ’’रूफ टाप गार्डिनिंग’’ के संयुक्त अभियान की शुरूआत की जायेगी। ताकि घरों की छतों में पूरी हरियाली ही हरियाली दिखे।
जिलाधिकारी ने कहा कि रूफ टाप गार्डिनिंग के इस अभियान के तहत नमामि गंगे एवं एचआरडीए द्वारा लोगों को सब्जियों के बीज एवं खाद निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। योजना के तहत आगे चलकर लोगों को सब्जियों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के फूलों के पौंधे भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
एक अन्य योजना स्मृति वन, जो हरियाली बढ़ाने में सहायक होगी, के बारे में बताते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने प्रियजनों(पितरों) की याद में स्मृति वन में पौध रोपण कर सकता है, उस लगाये गये पौंधें की समय -समय पर क्या प्रगति है, उसकी फोटो या वीडियो व्हाट्सअप पर एक अन्तराल के बाद प्रेषित करने की व्यवस्था रहेगी। उस पेड़/पौधे के पास सम्बन्धित व्यक्ति अपना विवरण नाम पता आदि लिख सकता है। उन्होंने बताया कि पहले स्मृति वन में पौंध/पेड़ लगाने के लिये दो हजार रूपये की धनराशि रखी गयी थी, जिसे अब घटाकर केवल 500 रूपये कर दिया गया है, ताकि स्मृति वन योजना में पेड़ लगाने के लिये अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
