समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 21जून। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जुलाई और अगस्त में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्णय लिया है। शाह ने अहमदाबाद में एक टीकाकरण केन्द्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि हम लगभग सभी को टीका लगाने का लक्ष्य तेजी से प्राप्त करेंगे. केन्द्र सरकार ने जुलाई और अगस्त में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्णय किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर के लोकसभा सांसद अमित शाह ने आज कहा कि सरकार के सभी को मुफ़्त टीका देने का निर्णय लेने और आने वाले समय में कोरोना टीकाकरण की गति को और रफ़्तार देने से देश में लगभग सभी लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तेज़ी से हासिल किया जा सकेगा।
सरकार ने 18 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ़्त टीका लगने का पहले ही निर्णय लिया है जिससे लगभग सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य भी तेज़ी से हासिल हो जाएगा। इतनी विशाल आबादी वाले देश में मुफ़्त टीकाकरण का फ़ैसला एक बड़ा निर्णय है। भारत पहले से ही टीकाकरण के मामले में अव्वल है।
उन्होंने, आज योग दिवस से टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोगों को वही पंजीकृत कर यानी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाने की व्यवस्था की शुरुआत की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत हुई है।ज्ञातव्य है कि शाह, जो गांधीनगर से लोकसभा के सांसद भी है, अपने क्षेत्र में तीन फ़्लाइओवर का उद्घाटन भी करेंगे।
जुलाई-अगस्त में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाएगी केन्द्र सरकार- गृह मंत्री अमित शाह
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
