समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 22जून। राज्य में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए गहलोत सरकार अब राजस्थान में पाबंदियों में और ढील देने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स को खोले जाने की अनुमति मिल सकती है. इसको लेकर आज नई गाइडलाइन जारी हो सकती है।
बता दें कि राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले सामने आये है। वहीं इस घातक संक्रमण के कारण छह और लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में अलवर के 53, जयपुर के 26, जोधपुर के 10, सीकर के 9 नये मामले शामिल हैं।
राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8901 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 553 लोग संक्रमण से ठीक हुए तथा 2691 मरीज उपचाराधीन हैं।
राजस्थान में पाबंदियों में और ढील देने की तैयारी, जानें कैसे शूरू होगी अनलॉक प्रक्रिया
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
