समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 23जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बूम फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना ने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में की है। अब बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ काम करती नजर आ सकती है।
हालांकि कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ काम कर रही है। फिल्म की शूटिंग कोविड के कारण रुकी पड़ी है। चर्चा है कि कैटरीना, दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के स्टार विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फ़िल्म में नज़र आएंगी। कैटरीना ने फ़िल्म पर काम शुरू कर दिया है। इन दिनों कैटरीना फिल्म की कहानी पढ़ रही हैं, इससे कैटरीना अपने रोल को अच्छे से समझ पाएंगी और इसी के अनुसार खुद को ढाल भी पाएंगी।
हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नही आया है लेकिन कहा जा रहा है कि मेरी क्रिसमस के नाम से फिल्म बनायी जा सकती है।
इसके साथ ही कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में कैटरीना के साथ अक्षय कुमार दिखाई देंगे। इसके अलावा कटरीना हॉरर कॉमेडी ‘फोन भूत’ में दिखाई देंगी।
साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ धमाल मचाएंगी कैटरीना कैफ, सुपरस्टार विजय सेतुपति
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
