समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 24जून।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, मा0 विधायको, गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट एवं बैठको आदि का एक माह का साप्ताहिक कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है।
प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम/मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम/मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9:30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से 01 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक मा0 विधायको से भेंट करेंगे। विधायको से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नही होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे से 5:30 तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम/मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम/मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे।
मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठको का आयोजन मा0 मंत्रिगणों से भेंट एवं पत्रावलियों का निस्तारण सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरूवार को पूर्वाहन 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे, इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नही होगा। मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न 4 बजे से 5:30 बजे तक मा0 मंत्रिगणों से मुलाकात करेंगे तथा मा0 मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में 4 बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा।
प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा जनता मिलन/जनता दर्शन कार्यक्रम
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
