समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। न्यूजीलैंड ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में हराने के साथ ही अपना दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट जीता और इसके साथ ही वह क्रिकेट का ओवरऑल चैंपियंस बना. न्यूजीलैंड ने द रोज बाउल में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के छठे और अंतिम दिन बुधवार को भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने दूसरी पारी में 170 रन बनाए और 138 रनों की बढ़त हासिल कर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया और डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का खिताब जीता।
न्यूजीलैंड की पारी में कप्तान केन विलियम्सन 89 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 52 रन और रॉस टेलर 100 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे. इनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 19 और टॉम लाथम ने नौ रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए. न्यूजीलैंड ने इससे पहले साल 15 अक्टूबर 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
