समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 25 जून। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए ओलम्पिक खेल टोकियो 2020 में भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनायें देने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री आफताब अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी फाईव नेशन इन्टरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट, मास्को 2021 एवं जूनियर हॉकी वल्र्ड कप 2002 तथा श्री एस के कार्की संयुक्त निदेशक खेल के द्वारा ‘‘ओलम्पिक प्वांईट’’ पर सेल्फी लेकर भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनाएं दी गयीं इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, उप क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया एवं प्रदीप सिंह उपस्थित थे।
Previous Articleदिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने वितरित की आयुष किट
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
