समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 28जून। नए आईटी नियमों को लेकर सरकार और ट्विटर के बीच पहले से ही ठनी हुई है। इस बीच ट्विटर ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है जिससे केंद्र सरकार निश्चित ही ट्वीटर पर सख्त कार्रवाही कर सकता है।
दरअसल ट्विटर ने भारत में अपने अंतरिम शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर के इस्तीफे के बाद अमेरिका कर्मचारी जेरेमी केसेल को नया शिकायत अधिकारी बनाया है. बता दें नए आईटी कानूनों के मुताबिक शिकायत अधिकारी भारतीय ही होना चाहिए. ट्विटर के इस कदम पर अभी तक सरकार की ओर सो कई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। इसके साथ ही ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ भी छेड़खानी की है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया है। सरकार की ओर से इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसके खिलाफ ट्विटर को नोटिस जारी करेगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मामले को लेकर ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकती है।
ट्विटर की मनमानी- भारत के नक्शे से की छेडछाड़, केंद्र सरकार ले सकती है ऐक्शन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
