समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 1जुलाई। जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिक से अधिक जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत फसल बीमा सप्ताह(01 से 07 जुलाई,2021 तक) के तहत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बोलते हुये जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कवरेज एवं प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिये इस रथ की शुरूआत की गयी है। यह रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य है, उसका यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का 50 प्रतिशत केन्द्रांश एवं 50 प्रतिशत राज्यांश से वित्त पोषित है, जो कि भारत सरकार द्वारा सूचीबद्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बीमा कम्पनियों के सहयोग से चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसी प्राकृतिक आपदा, अन्य जोखिम से संसूचित फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहायता एवं बीमा कवरेज दिया जाना है। इसके तहत उत्पादन जोखिम से कृषकों की रक्षा करने के अलावा कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह, खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण को बढ़ाने और कृषि क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में योगदान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना में संसूचित क्षेत्र में संसूचित फसलों को उगाने वाले बटाईदारों, काश्तकारों सहित सभी किसान आच्छादित किये जाते हैं।
इस प्रचार एवं जागरूकता अभियान में जनपद के मिट्ठी बेरी, लालढांग, गैंडीखाता, पीली पड़ाव, दूधिया दयालवाला, श्यामपुर, सज्जनपुरपीली आदि क्षेत्रों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिये कृषक गोष्ठी आदि माध्यमों से जागरूक व प्रोत्साहित किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ विनोद, सह कृषि अधिकारी श्री अमित कुमार उपाध्याय, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लि0 से अंकिता घोष सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
Previous Articleमुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी सम्मानित चिकित्सकों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
Next Article दुर्घटना या हत्या, नहीं मिल रहा सुराग
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
