समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 2जुलाई। गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य लोगों को पंचमहल जिला पुलिस ने जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोलंकी राज्य के खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में छापेमारी की थी। यहां से विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ा गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। आगे की जांच जारी है।
बता दें कि विधायक केसरी सिंह चौहान जुलाई 2020 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे। उस दौरान यह कयास भी लग रहे थे कि शायद वह क्रॉस वोटिंग में शामिल थे। उनके कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के कयास लगाए जा रहे थे। तब से ही पार्टी नेतृत्व के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध नहीं थे।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
