समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ ही देर में होनें वाला है। कैबिनेट में विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें प्रकाश जावेडकर और रविशंकर प्रसाद का भी नाम शामिल है। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिपरिषद में होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के संभावित चेहरों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, मंत्रिपरिषद विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जाएगा। साथ ही कुछ मंत्रियों को पदोन्नत किया जा सकता है। इस मंत्रिपरिषद में युवाओं और प्रशासिनक क्षमता वाले नेताओं को शामिल किया जा सकता हैं। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
आज जिन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा उनमें भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं।
मोदी कैबिनेट में फेरबदल: स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री के बाद प्रकाश जावेडकर और रविशंकर प्रसाद ने भी दिया इस्तीफा
Previous Articleमोदी कैबिनेट का विस्तार: आज 43 नेता लेंगे शपथ, यहां देखें लिस्ट
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
