समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 11जुलाई। मुख्यमंत्री के बाद से ही नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर आ रहे है। पहले उन्होंने मुख्यसचिव की छुट्टी कर दी थी अब वे राज्य भ्रष्टाचार की जड़ खत्म करने के फिराक में है। जिसके लिए उन्होंने पहला कदम उठा भी लिया है जिसके तहत धामी सरकार ने चीनी घोटाला आरोपी मुख्य अभियंता आरके सेठ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिया है। गन्ना सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा जारी आदेश में आरके सेठ पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई है।
बता दें कि 2016 से 2019 के बीच जसपुर के नादेही चीनी मिल में 500 क्विंटल चीनी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। ऑडिट जांच में फर्जी बिल, चीनी चोरी, रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ जैसी अनियमितता बड़े स्तर पर पाई गई थी। आडिट जाँच में पाई गई भारी गड़बड़ी के बाद विभाग ने आरके सेठ पर कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।
चीनी घोटाले की जांच की आंच आरके सेठ के साथ तत्कालीन गन्ना सचिव विनोद शर्मा पर भी आई है। विनोद शर्मा पर आरके सेठ के साथ सांठगांठ का आरोप लगा है। जांच में पाया गया है कि विनोद शर्मा ने आरके सेठ के इस्तीफा दे देने के बावजूद एक साल बाद उन्हें उसी विभाग में न सिर्फ जॉइनिंग दी गई बल्कि लगातार प्रोन्नति भी दी गई। जांच में यह भी पाया गया कि घोटाला आरोपी सेठ 30 साल की सेवावधि में से 15 साल नादेही चीनी मिल में कार्यरत रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, चीनी घोटाला मुख्य आरोपी आरके सेठ के खिलाफ कार्रवाई का दिया आदेश
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
