समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जुलाई। चुनावी राणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी वहां मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद से मीडिया गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं ये बैठक उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई।
बैठक अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में अंदरुनी कलह की खबरों के बीच भी हो रही है।
बता दें कि पंजाब कांग्रेस की चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी पहले ही प्रशांत किशोर के पास है। ऐसे में प्रशांत किशोर की मुलाकात को अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसके पहले 21 जून को प्रशांत किशोर ने एनसीपी के मुखिया शरद पवार से मुलाकात की थी। ऐसे में इस बात के कयास भी लग रहे हैं कि शायद राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के विकल्प के लिए मोर्चा तैयार करने के मकसद से यह मुलाकात हुई है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से प्रशांत किशोर ने दिल्ली में की मुलाकात, तेज हुईं सियासी अटकलें
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
