समग्र समाचार सेवा
अयोध्या, 15जुलाई। भगवान राम मंदिर के आसपास अब बहुमंजिला इमारतों के बनाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही राम मंदिर से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं होगी। राम मंदिर से 300 मीटर की दूरी पर निर्माण की इजाजत तो होगी, लेकिन उसके लिए भी जिलाधिकारी से एनओसी प्राप्त करनी होगी।
राम मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से शुरु हो चुका है। राम मंदिर के क्षेत्र का विस्तारीकरण भी किया जा रहा है जिसके लिए ट्रस्ट आसपास की जमीनों, मकानों को खरीद रहा है। राम मंदिर की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा समिति के निवेदन पर यह योजना अमल में लाई जाएगी. योजना को अमल में लाने के लिए विकास प्राधिकरण ने कमेटी का गठन भी कर दिया है. बोर्ड की बैठक पर इस पर प्रस्ताव भी पारित हो गया है. प्रस्ताव को अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद राम जन्मभूमि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी जाएगी। दरअसल, निषेधाज्ञा लागू करने के पीछे श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को आधार बनाया गया है।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
