समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 16जुलाई। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच गुरुवार को मुलाकात की थी जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
हालांकि, अब खुद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि ये बातें बकवास हैं और वे पार्टी से जुड़े मुद्दों पर सोनिया गांधी से मुलाकात करते रहते हैं. उन्होंने जानकारी दी कि इस दौरान पंजाब कांग्रेस में जारी तनाव पर चर्चा की गई थी।
कमलनाथ ने कहा कि मेरे कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बात बकवास है. मैं सोनिया गांधी से मिलता रहता हूं और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करता रहा हूं.’ इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि इस मुलाकात के जरिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का फॉर्मूला तलाश रही है. इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शामिल होने की खबर थी।
कमलनाथ को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।
74 साल के कमलनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। साथ ही खास बात यह है कि उनके G-23 के नेताओं के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि सोनिया नाराज नेताओं तक पहुंचने के लिए कमलनाथ पर भरोसा कर रही हैं. सोनिया ने साल 2019 में अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी. वहीं, राहुल गांधी ने कहा था कि गैर-गांधी को भी मौका दिया जाना चाहिए।
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले कमलनाथ- ‘मेरे कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बातें बकवास हैं’
Previous Articleमसूरी में हरेला पर्व के दौरान डेढ़ घंटे में 1000 पौधारोपण
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
