समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 18जुलाई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में आदि शक्ति नारी यूनियन संस्था के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय एवं उनके मीडिया सलाहकार श्री भरत योगी उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष सुश्री अंजना वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्य किए जाते है। उनकी संस्था के द्वारा महिलाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे चुनौतियों का सामना कर सकें तथा आत्मनिर्भर हो सके। भविष्य में महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए मोटिवेशनल कक्षाएं संचालित की जाएगी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी श्री अमन यादव एवं महंत श्रवण गिरी गोस्वामी उपस्थित थे।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आदि शक्ति नारी यूनियन संस्था के पोस्टर का विमोचन किया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
