समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जुलाई। राज्यसभा में विपक्षी दलों नें गुरुवार को अपने ड्रामे की सभी सीमा लांघ दी है। संसद के उच्च सदन में आज फिर सदन की गरिमा तार-तार हुई। मंत्री और सांसदों में गरमा-गरमी, कहासुनी देखकर ऐसा लगता ही नही है कि यह संसद भवन यहां का माहौल देखकर सड़क पर लड़ रहे कुत्ते- बिल्ली के झगडे़ जैसा दृश्य था। विपक्षी दलों नें अपनी सभी मर्यादाओं का उलंघन किया।
जी हां राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने सदन में उस समय भारी हंगामा किया जब आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस मामले पर स्टेटमेंट देने के लिए खड़े हुए थे। पहले तो सांसद शांतनु सेन ने आईटी मंत्री के हाथ से स्टेटमेंट पेपर छीनकर फाड़ दिया। इतना ही नहीं पेपर के टुकड़े उपसभापति की कुर्सी की तरफ फेंक दिए। इसके बाद मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
दरअसल दो बार के स्थगन के बाद आज दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, उपसभापति हरिवंश ने बयान देने के लिए वैष्णव का नाम पुकारा। इसी समय, तृणमूल कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल के सदस्य आसन के समीप आ गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने वैष्णव के हाथ से पेपर छीन लिए। उनके बयान की कॉपी फाड़ कर उसके टुकड़े हवा में लहरा दिए। केंद्रीय मंत्री वैष्णव हंगामे और शोरगुल के कारण अपना बयान पूरा नहीं पढ़ सके। लिहाजा उन्होंने इसे सदन के पटल पर रख दिया।
मर्यादा की सभी सीमा लांघ, TMC सांसद ने आईटी मिनिस्टर वैष्णव से पेपर छीनकर किए टुकड़े- टुकड़े
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
