समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जुलाई। कोरोना केसों में लगातार उतार और चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को आए बीते एक दिन के आंकड़े के मुताबिक 35,342 नए केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया था। हालांकि लगातार कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 35 से 40 हजार के बीच ही बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के नए केसों की रफ्तार धीरे-धीरे कम होनी चाहिए थी। लेकिन यह 35 हजार के आसपास स्थिर है और कई बार अचानक 40 हजार के पार पहुंच जाते हैं। यह चिंता का विषय है क्योंकि नए केसों में कमी न आना विस्फोट की वजह बन सकता है और तीसरी लहर के लिहाज से खतरनाक है।
बीते एक दिन में एक तरफ जहां 35,342 लोग संक्रमित हुए हैं तो वहीं 38,740 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,04,68,079 हो गई है। यही नहीं कोरोना रिकवरी रेट भी बढ़ते हुए 97.36 पर्सेंट हो गई है। एक्टिव केसों के मामले में भी बड़ी राहत मिली है। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 4,05,513 ही रह गई है। कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का आंकड़ा देखें तो यह 1.30% ही रह गया है। यही नहीं वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार 3 फीसदी से कम पर ही बना हुआ है।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चेतावनी लगातार दी जा रही है जिसके सितंबर में दस्तक देने की आशंका है। ऐसे में नए केसों में स्थिरता को देखते हुए लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है।
इसके साथ ही बात करें कोरोना रोधी टीके की तो बता दें कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 42.34 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।
35 हजार से नीचे नही हो रहे कोरोना के दैनिक मामलें, रिकवरी दर बढ़कर हुआ 97.36 प्रतिशत
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
