समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जुलाई। टोक्यो ओलंपिक में 28 जुलाई को भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीत दर्ज की. सिंधु ने महिला एकल इवेंट के ग्रुप चरण मुकाबले में हांगकांग की चेउंग गान यी को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया. सिंधु ने 35 मिनट तक चले इस मुकाबले में चेउंग को 21-9, 21-16 से मात दी. इसके साथ ही सिंधु ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मुकाबले जीत लिए. सिंधु ने इस जीत के बाद नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर ली है. वहीं पुरुष तीरंदाजी में तरुणदीप रॉय ने यूक्रेन के ओलेक्सी हुनबीन के खिलाफ 6-4 से मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उन्हें इस्राइल के इताय शैनी से ‘शूट ऑफ’ में 5-6 से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ उनका टोक्यो ओलंपिक का सफर भी समाप्त हो गया. महिला हॉकी में ब्रिटेन के हाथों भारत को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. टोक्यो ओलंपिक की महिला हॉकी स्पर्धा के पूल ए में टीम की लगातार तीसरी हार रही।
भारत के हाथ अब तक एक रजत पदक लगा है, जो महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में जीता है. अभी देश को पीवी सिंधु , दीपिका कुमारी और मैरीकोम से भी आस है. टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन बुधवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
