समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 30जुलाई। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा शुक्रवार को मसूरी स्थित उपजिला संयुक्त चिकित्सालय सिविल अस्पताल में कोरोनामरीजों के उपचार हेतु स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, उस दौरान मसूरी में हमको ऑक्सीजन सिलेंडर देहरादून से भिजवाने पड़े थे और उसी समय हमने संकल्प लिया था कि मसूरी की जनता के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जाएगा। उन्होंने उन पर विश्वास जताने के लिए मसूरी की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता की हरसंभव सहायता की जाएगी।

उन्होंने बताया कि तय समय सीमा के अंदर ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है और आज हम इसका लोकार्पण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑक्सीजन प्लांट 35000 लीटर ऑक्सीजन प्रति घंटा का उत्पादन कर सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सारी तैयारियां कर ली है और अस्पतालों में 25% बेड बच्चो के लिए रिज़र्व कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि मसूरी के उपजिला अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन की मशीन लगने जा रही है जिससे स्थानीय निवासियों को ईलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने दून स्कूल ओल्ड बॉयज सोसायटी, चिकित्सकों और नर्सेज का कोरोनाकाल के विषम दौर में जनता की सेवा करने के लिए धन्यवाद एवं आभार दिया।
इस अवसर पर अस्पताल के भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह व अन्य चिकित्साकर्मी, इंजीनियर टीम, दून स्कूल ओल्ड बॉयज सोसायटी के सदस्य, स्थानीय निवासी आदि उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपजिला चिकित्सालय में किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
