Site icon Samagra Bharat News website

खत्म नही हो रहा सीमा विवाद, मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम और आईजी समेत 6 अफसरों पर की दर्ज कराई एफआईआर

समग्र समाचार सेवा
गुवाहटी, 31 जुलाई। मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसा का मामला धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और के खिलाफ आपराधिका मामले दर्ज किए गए हैं। ये केस मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में दर्ज की है।

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने बताया कि इन सभी लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस की ओर से वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।
आपको बता दें कि मिजोरम पुलिस ने असम के अधिकारियों की एक टीम पर सोमवार को गोलीबारी कर दी थी जिसमें में असम पुलिस के पांच कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक सहित 50 से अधिक अन्य लोग जख्मी हो गए। इस झड़प के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक बैठक में फैसला लिया गया कि असम-मिजोरम की अंशात सीमा पर तटस्थ केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा। असम के बराक घाटी के जिले कछार, करीमगंज और हैलाकांडी की मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।

Exit mobile version