समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 3 अगस्त। उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि 23 अगस्त सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र शुरू किया जाएगा। विधानसभा सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा। विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी।
23 अगस्त से 27 तक चलेगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र, अधिसूचना हुई जारी
Previous ArticleCBSE बोर्ड के 10वीं के परिणाम जारी, यहां देंखे अपना रिजल्ट
Next Article सरकार का मानवीय पक्ष भी है वात्सल्य योजना- मदन कौशिक
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
