समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अगस्त। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच आज फिर में मामलों में कमी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।
जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में 36,571 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 39,000 से अधिक लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। अबतक 3,15,25,080 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,63,605 एक्टिव मामले हैं जो कि बीते 150 दिनों में सबसे कम है।
बता दें कि बीते कल कोरोना के एक्टिव मामले 149 दिनों में सबसे कम थे। वहीं आज कोरोना के एक्टिव मामले बीते 150 दिनों में सबसे कम सामने आए हैं। हालांकि संक्रमण के दैनिक आंकड़ों में कुछ खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।
पिछलें 24 घंटे में मिले 36,571 कोरोना संक्रमित, 39,000 से अधिक लोग हुए ठीक
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
