समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 अगस्त। पेगासस जासूसी विवाद और संसद के मानसून सत्र में हुए हंगामे के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 18 विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरना है। हैरानी की बात यह है कि इस बैठक में आप और अकाली दल को न्यौता नही मिला है यानि वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत आज देश के 18 विपक्षी दलों के साथ डिजिटल बैठक करेंगी।
विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव हराने की हर संभव प्रयास में लगी है।
सोनिया गांधी के साथ डिजिटल बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
वहीं बैठक में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) शामिल नहीं होगी। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। अकालियों ने पिछले साल तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर एनडीए छोड़ दिया, लेकिन मुख्यधारा के विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने के बजाय, उन्होंने कृषि कानूनों पर अपना ध्यान केंद्रित किया और एक अलग रास्ते पर चल रहे हैं।
कांग्रेस आज 18 विपक्षी दलों के साथ करेंगी बैठक, आप और अकाली दल नहीं होंगे शामिल
Previous Articleराज्यपाल अनुसुईया उइके को ‘‘आल इंडिया वूमन्स सर्वे कोविड-19 सिचुएशन-2020’’ पुस्तक भेंट की
Next Article छत्तीसगढ़ अपडेट: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
