समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अगस्त। देश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार- चढ़ाव का दौर जारी है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में 25,072 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जबकि इसी दौरान 44,157 से अधिक लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। बता दें कि अबतक 3,16,80,626 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसके अलवा इस दौरान कोरोना से कुल 389 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,33,924 मामले हैं।
बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 58.25 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में मिले 25,072 कोरोना संक्रमित, 389 लोगों की हुई मौत
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
