समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 अगस्त। आज मगंलवार को एनडीएमसी में नए उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय समेत सभी सदस्यों ने शपथ ली। वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय जी, सदस्य कुलजीत चहल जी, सदस्य विशाखा सैलानी जी, सदस्य गिरीश सचदेवा जी ने अपना अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर भाई रवि जौहरी अपनी टीम सहित पहुंचे स्वागत एवं शिष्टाचार वार्ता हेतु मौके पर माननीय भूपेंद्र गोठवाल जी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष भाई प्रशांत शर्मा जी, भाई विजय राजपूत जी, और अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं सम्मानित गण मौजूद रहे।
बता दें कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को बृहस्पतिवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
