समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 सिंतबर। दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का कहर तीसरे दिन भी जारी है इस कारण राजधानी में जगह जगह जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में कल बारिश ने बीते 19 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं कई सालों बाद राजधानी दिल्ली में इतनी बारिश देखने को मिली है। सुबह से ही राजधानी में तेज बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण पूरे दिल्ली में जाम की समस्या देखने को मिल रही है।
बता दें कि वर्तमान में हो रही बारिश बीते 19 साल में सबसे अधिक दर्ज की गई है. वहीं भारी बारिश के कारण नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, लोनी देहात, हिंडन एयरफ़ोर्स स्टेशन, इंदिरापुरम, मोदीनगर, बागपत, खेखड़ा, हिसार, गन्नौर, धरौला, मेरठ, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर में तूफान की संभावना है।
भारी बारिश के कारण राजधानी में कई स्थानों पर जलभराव के कारण भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. वहीं दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 2 और तीन सितंबर के लिए भारी बारिश का यैलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश बना मुसीबत का कारण, जगह- जगह जलभराव से हो रही ट्रैफिक की समस्या
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
