समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 3 सिंतबर। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय पर EOW में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। EOW जबलपुर में सुब्रत राय समेत सात अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज कराई है। जबलपुर और कटनी के निवेशकों ने ये मामला दर्ज करवाया है।
आरोप है कि सहारा इंडिया कंपनी ने जबलपुर के गोरखपुर-रांझी और कटनी की शाखाओं में निवेशकों का 38 लाख 36 हजार जमा रुपए हड़प लिए हैं। इसके बाद निवेशकों ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया की गोरखपुर शाखा में 12 निवेशकों ने करीब 19,68,000 रुपए, रांझी शाखा में 16 निवेशकों ने 16,42,000 रुपए जमा करवाए थे। इसके अलावा कटनी में भी 4 निवेशकों ने 2,24,000 रुपए निवेश किए थे. पॉलिसी पूरी होने के बाद निवेशक अपना पैसा लेने कंपनी के पास पहुंचे तो कंपनी के अधिकारियों ने आनाकानी शुरू कर दी। इस बारे में ईओडब्ल्यू के एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जबलपुर और कटनी के निवेशकों की शिकायत पर सुब्रत राय सहारा समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
पैसों नहीं मिलने से परेशान निवेशकों ने जबलपुर EOW में सुब्रत राय सहारा सहित कंपनी के 7 अन्य अधिकारियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में EOW ने धारा 409, 420, 3,4,6 इनामी चिट व धन परिचालन अधिनियम 1978 और मध्य प्रदेश निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6(1) का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
