समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 3 सितंबर। टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का यूं इस तरह सबसे मुंह मोड़कर हमेशा के लिए चले जाना सबको अखर गया। फिल्म इंडस्ट्री उनकी मौत की खबर से सदमे में है. ब्रह्मकुमारी के रीति-रिवाज से सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार हो गया है। उनकी मां ने उन्हें कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। एक मां के लिए यह बहुत दुखद घड़ी है कि जब वह अपने बेटे का अंतिम सस्कार कर रही है।
सिद्धार्थ की मां का बहुत बुरा हाल है। बेटे की मौत से वो पूरी तरह टूट गई हैं।
बता दें, श्मशान घाट में भीड इकट्ठी नहीं हो सकती थी। इसलिए काफी लोग सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन करके वापिस चले गए।
बता दें, सिद्धार्थ बचपन से ही अपनी मां के साथ ब्रह्मकुमारी के आश्रम जाते थे. वे अपने घर में एक मेडिटेशन का कमरा भी बनवाना चाहते थे.
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है. अभिनेता के निधन पर सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।
बता दें, हार्ट अटैक से सिद्धार्थ का निधन हो गया. 40 साल की उम्र में इस अभिनेता (Sidharth Shukla Demise) ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. टेलीविजन के शो “बाबुल का आंगन छूटे ना से” अपना टेलीविजन करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ ने बेहद कम उम्र में ही अपना एक खास मुकाम बना लिया था।
पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, कांपते हाथों से मां ने दी मुखाग्नि
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
