इंद्र वशिष्ठ
सीबीआई ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रेल कोच फैक्ट्री के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर को गिरफ़्तार किया है।
सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग करने एवं स्वीकार करने पर कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र मीणा को गिरफ़्तार किया गया।
शिकायतकर्ता ठेकेदार कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में सिविल एवं बागवानी के कार्य करता है।
एक फीसदी की दर से रिश्वत-
ठेकेदार प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर से निविदा/भुगतान के संदर्भ में उनके कार्यालय में मिला। उक्त मुलाकात के दौरान, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र मीण ने पूर्ण हुए निविदा कार्य और ठेका कार्य को आगे भी जारी करने के बदले में शिकायतकर्ता की फर्म को प्राप्त कुल भुगतान के एक फीसदी की दर से रिश्वत की माँग की।
ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ा-
ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
सीबीआई ने कपूरथला में जाल बिछाया और प्रिंसिपल चीफ इंजीनियरआरोपी को एक लाख लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
सीबीआई ने कपूरथला और जयपुर स्थित आरोपी के कार्यालयी एवं आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
जेल –
गिरफ़्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत मोहाली(पंजाब) में आज पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Previous Articleआखिर पीएम मोदी ने जाति आधारित जनगणना से क्यों किया इंनकार
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
