समग्र समाचार सेवा
नागपुर, 8 सितंबर। महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के तीसरी लहर की इंट्री हो चुकी है। जी हां महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने दावा किया है कि नागपुर में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आ चुकी है जिसके कारण शहर में फिर से पाबंदिया लगाई जा रही है।
इसके अलावा मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी कहा है कि शहर में तीसरी लहर आ चुकी है।
एक वीडियो में मेयर कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘कोविड-19 की तीसरी लहर आ नहीं रही, आ गई।’ महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी त्यौहार की शुरुआत 10 सितंबर से हो रही है। पेडनेकर ने लोगों से त्यौहार के समय घर पर ही रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे- मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।
जानकारी के मुताबिक नागपुर में रेस्टोरेंट का समय रात 8 और दुकानें बंद करने का समय शाम 4 बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार दो दिनों से दहाई के अंक में कोरोना के मामलें मिल रहे है।
महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के तीसरी लहर की इंट्री, कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने दी जानकारी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
