Site icon Samagra Bharat News website

बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा: नाव पलटने से मचा कोहराम, 22 लोग डूबे और 6 शव बरामद

A big news of boat accident is coming from Bihar, 22 people have drowned after a boat capsized in the Sikarhana river in Shikarganj

समग्र समाचार सेवा
पटना, 26सितंबर। बिहार से नाव दुर्घटना की एक बड़ी खबर आ रही है, मोतिहारी जिले के चिरैया प्रखंड के शिकारगंज थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी में एक नाव के पलट जाने से 22 लोग डूब गए हैं। जिनमें से छह लोगों के शव निकाले गए हैं और बाकी लोगों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद नदी के किनारे डूबे लोगों के परिजनों की चीख पुकार मची है। इससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। नदी के घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक छोटी-सी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी और उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो थे, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में पलट गई और सभी लोग नदी की तेज धारा में बह गए. अबतक डूबे हुए 22 लोगों में से 6 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है. बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है. लोगों ने बताया कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से यह हादसा हुआ है।

Exit mobile version