समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6अक्टूबर। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढा दिया है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। वहीं पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं। जबकि कोलकाता रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये। मुंबई 844.50 रुपये से 899.50 रुपये हो गए और चेन्नई 900.50 रुपये से बढ़कर 915.50 रुपये हो गई।
आम आदमी पर महगांई की मार, आज फिर बढ़ें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
