समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 6अक्टूबर। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के बाद घमासान मचा है। इसी बवाल के बीच योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के अनुमति दे दी है। किसी भी पार्टी के 5-5 लोग लखीमपुर जा सकते हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ 5 लोग भी लखीमपुर जा सकेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह भी पांच लोगों के साथ लखीमपुर जा सकते हैं, उनको भी इजाजत मिल गई है।
राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच चुके हैं। वहां से प्रियंका गांधी के साथ वह लखीमपुर खीरी जाएंगे, वहीं को सीतापुर के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया है। वहीं, प्रशासन शाम तक प्रियंका गांधी को रिहा कर सकता है। इसके बाद वह लखीमपुर भी जा सकती हैं।
किसान संगठन की मांग पर सरकार जल्द ही लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र को गिरफ्तार करने का आदेश दे सकती है। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।
राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की मिली इजाजत, प्रियंका वाड्रा के साथ पहुंचे लखनऊ
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
