समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 6अक्टूबर। लखीमपुर खीरी मामलें में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पहले से ही बाधा उत्पन्न करने को लेकर गिरफ्तारी कर ली गई है। अब वहां जाने को अडें राहुल गांधी भी योगी सरकार से परमिशन ना मिलने के बाद भी हवाई अड्डे पर पहुंचे लेकिन उन्हें बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने रोक लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने राहुल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के लखीमपुर जाने के लिए सरकार से इजाजत मांगी थी जिसे योगी सरकार ने ठुकरा दिया है।
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी.के.ठाकुर ने बताया कि शासन की ओर से दिल्ली हवाई अड्डा अधिकारियों से उन्हें वहीं रोकने का अनुरोध किया था। इसके पहले नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि वह दो सीएम (कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री) के साथ लखनऊ जाएंगे। वहां से लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की हुई इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें मार दिया जाए, गाड़ दिया जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता…हमारी ट्रेनिंग ऐसी हुई है। यह किसानों का मुद्दा है। संघर्ष जारी रहेगा।
राहुल के इस ऐलान के बाद से ही लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लखनऊ और लखीमपुर में धारा-144 लागू है।
–
लखीमपुर जाने के लिए यूपी सरकार से परमिशन ना मिलने के बाद भी हवाई अड्डे पर पहुंचे राहुल गांधी, सीआईएसएफ ने रोका
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
