समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 16अक्टूबर। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज दशहरा के शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड पहुंची है। यहां उन्होंने बीरोंखाल, चौबट्टाखाल,पोखड़ा, नौगांवखाल में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मैंने सर्वप्रथम विजय दशमी की शुभकामनाएं दी।
साथ ही बूथ के कार्यकर्ताओं को पार्टी में उनका महत्व एवं उनकी जिम्मेदारीयों का एहसास कराते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के लिए नीव के पत्थर की तरह काम करता है। जिसके ऊपर पूरी पार्टी खड़ी है।
दीप्ती रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीजी द्वारा चलाई गई विभिन्न विकास योजनाओं से अवगत कराया और उनके क्रियान्वयन के लिए आम जनता तक उन योजनाओं को पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया।
BJP महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने बीरोखाल में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
