समग्र समाचार सेवा
कुशीनगर, 20अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है।
इसके साथ ही पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने है जिन्होंने महापरिनिर्वाण स्थल में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। इससे पहले मोदी भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्तूप पहुंचे। यहां शयनमुद्रा में पश्चिम दिशा की तरफ सिर कर लेटे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का पूजा की। 6 मीटर लंबा चीवर दान किया। चीवर बौद्ध भिक्षु धारण करते हैं। यहां भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम समय यहीं बिताया था। यहीं अपने भौतिक शरीर का त्याग किया था। PM ने मंदिर परिसर में पीपल का पौध लगाया है।
भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर पर चीवर चढ़ाने वालें पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
