समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 28अक्टूबर। बारामूला के चेरदारी में पुलिस ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 लोडेड मैगजीन और 1 पाक ग्रेनेड बरामद हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि जावेद को बारामुला में एक दुकानदार को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। सेना और पुलिस का संयुक्त दल समय से पहले ही वहां पहुंच गया। सुरक्षाबलों को अपने सामने देख आतंकी ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकी जावेद को मार गिराया।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी एक हाईब्रिड टाइप था और उसकी पहचान कुलगाम के जावेद वानी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जावेद वानी 20 अक्तूबर को मारे गए दो मजदूरों की हत्या की वारदात में भी शामिल था। आज जब इसने सेना और पुलिस की एडीपी पर हमला करने का प्रयास किया तो सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इसे भी मार गिराया।
कश्मीर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो मजदूरों की हत्यारें आतंकी जावेद वानी को किया ढ़ेर
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
