समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 10नवंबर। उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर का नाम जल्द ही बदल सकता है और इसके बाद इसका नया नाम बेदामऊ रखें जाने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम योगी जल्द ही इसका ऐलान कर सकते है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि राज्य के एक और जिले का नाम बदला जा सकता है। मंगलवार को बदायूं जिले में एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “बदायूं को पहले वेदामऊ के नाम से जाना जाता था। यह वैदिक अध्ययन का केंद्र था और यह दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि है।” हालांकि पहले इस जिले का नाम बदलने की कोई मांग नहीं थी, लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री के संकेत से स्थानीय भाजपा इकाई हरकत में आ गई है और अब जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
एक स्थानीय भाजपा नेता रजित सभरवाल ने कहा, “हम अब बदायूं का नाम बदलने की औपचारिक मांग रखेंगे और अब हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और इतिहास से तथ्यों को खोज रहे हैं. हमें उम्मीद है कि चुनाव से पहले प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।”
पौराणिक कथाओं के अनुसार बदायूं का नाम अहीर राजकुमार बुद्ध के नाम पर पड़ा था. प्रो. गोटी जॉन के अनुसार, एक प्राचीन शिलालेख में इस शहर का नाम ‘बेदामूथ’ रखा गया और इस क्षेत्र को पांचाल कहा जाता था। शिलालेख पर लिखी पंक्तियों के अनुसार नगर के निकट एक ग्राम ‘भदौनलक’ था। एक मुस्लिम इतिहासकार रोज खान लोधी ने कहा कि यहां अशोक-द ग्रेट ने एक बौद्ध विहार और एक किला बनवाया और इसका नाम बुद्धमऊ रखा।
अब वेदामऊ के नाम से जाना जाएगा यूपी का बदायूं शहर, जल्द हो सकता है ऐलान
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
