समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14नवंबर। थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे 15 से 19 नवंबर 2021 तक इजरायल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह सेना प्रमुख का पहला इजरायल दौरा है।
अपनी यात्रा के दौरान जनरल एम. एम. नरवणे इजरायल के वरिष्ठ सैन्य व असैन्य अधिकरियों से मुलाकात करेंगे, और वह भारत-इजरायल रक्षा संबंधों को अधिक प्रगाढ़ करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। सेना अध्यक्ष सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से इजरायल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे तथा रक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। जनरल नरवणे सेवा प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे और इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के थल सेना मुख्यालय का दौरा करेंगे।
थल सेना अध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे इजरायल के दौरे पर रवाना
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
