Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री 16 नवंबर को पहले लेखापरीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, on November 16, 2021 at 10:30 am on the occasion of First Audit Day (Audit) at CAG Office Premises.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 नवंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर, 2021 को सुबह 10:30 बजे सीएजी कार्यालय परिसर में पहले लेखापरीक्षा दिवस (ऑडिट) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

सीएजी संस्था की ऐतिहासिक शुरुआत और पिछले कई वर्षों में शासन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही में इसके योगदान को रेखांकित करने के लिए लेखापरीक्षा दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर भारत के सीएजी भी उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version