समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17नवंबर। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आईसीसी की क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले ये जिम्मेदारी भारतीय टीम में ही उनके साथी अनिल कुंबले के कंधों पर थी। कुंबले को ये जिम्मेदारी साल 2012 में सौंपी गई थी। उन्हें विंडीज के दिग्गज क्लाइव लार्ड के स्थान पर क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद कुंबले को इस पद पर 2016 और 2019 में फिर से नियुक्ति मिल गई थी. आईसीसी क्रिकेट कमेटी की जिम्मेदारी इस खेल के नियमों का ध्यान रखना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली पहले आईसीसी क्रिकेट कमेटी के पर्यवेक्षक थे. उन्हें अब पदोन्नति देते हुए अब इस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
