Site icon Samagra Bharat News website

शुरू हुआ शादियों का मौसम, यहां जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

The auspicious time of marriage has started. On November 15, the Muhurta for marriage starts from Devotthan Ekadashi. On this day

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20नवंबर। विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु चार माह के शयन के बाद जागृत होते हैं। विष्णु भगवान के जागते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो गया है और शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लग गई है। इस साल नवम्बर माह में विवाह शुभ मुहूर्त 19, 20, 21, 26, 28 और 29 तारीख जबकि दिसम्बर माह में विवाह का शुभ मुहूर्त 1, 2, 5, 7, 12 और 13 तारीख को है।
फरवरी तक शादी के शुभ मुहूर्त-

नवंबर : 19, 20, 21, 26, 28 और 29 तारीख।

दिसंबर : 1, 2, 5, 7, 12 और 13 तारीख।

जनवरी 2022 : 15, 20, 22, 23, 25, 27, 28, 29 और 30 तारीख।

फरवरी 2022 : 5, 6, 9, 10, 16,17, 18 और 19 तारीख।

Exit mobile version