Site icon Samagra Bharat News website

भगोड़े घोषित होने पर बोले पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, मैं चंडीगढ़ में हूं और…

समग्र समाचार सेवा
मुंबई/चंडीगढ़, 25नवंबर। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को हाल ही में गिरफ्तारी से राहत दी थी. सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के दो दिन बाद ही परम बीर सिंह ने बताया कि वह फिलहाल चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई लौटेंगे।
पूर्व आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह पर महाराष्ट्र में वसूली के चार मामलों का सामना दर्ज हैं. यहां कि एक अदालत ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया हुआ है. परमबीर सिंह ने न्यूज चैनलों को बताया कि वह चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही अगले कदम के बारे में फैसला लेंगे. परमबीर सिंह बुधवार शाम को टेलीग्राम पर भी दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने इस सोशल मैसेजिंग ऐप से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया. उन्होंने टीवी चैनलों को बताया कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे।

बता दें कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से इसी साल मार्च में उनके ट्रांस्फर और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद परमबीर सिंह मई 2021 से काम पर नहीं लौटे हैं।

 

Exit mobile version