समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 26नवंबर। पंजाब में मुख्यमंत्री बदल दिए गए लेकिन अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू नही बदले..जी हां आए दिन उनकी एक एक समस्या सामने आती रहती है जिसके कारण पंजाब कांग्रेस सुर्खियां बटोरने का काम करती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से अदावत रखने वाले सिद्धू ने अब चन्नी सरकार को भी धमकाना शुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि यदि उनकी सरकार ने ड्रग्स और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि नशे की वजह से लाखों नौजवान बर्बाद हो गए हैं। लाखों लोग राज्य छोड़कर चले गए हैं। सिद्धू ने कहा कि जब राज्य के खजाने में पैसा है नहीं तो कहां से बड़ा अस्पताल और लड़कियों के लिए कॉलेज बनेगा। मैं सिर्फ पार्टी प्रधान हूं प्रशासनिक ताकत मेरे पास नहीं है, मैंने सीएम चन्नी से भी कह दिया है कि अगर जल्द बेअदबी जांच की रिपोर्ट सार्वजानिक न हुई तो इस्तीफा दे दूंगा। इससे पहले नवजाेत सिंह सिद्धू ने केबल टीवी कंपनी फास्टवे पर कार्रवाई की तरफदारी की है।
एक बार फिर पंजाब सरकार पर भड़के नवजोत सिंह सिद्धू , भूख हड़ताल करने की दी धमकी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
